चंद्रयान-3:चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ चंद्रयान-3, साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना;

चंद्रयान-3:चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ चंद्रयान-3, साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना;

भारतीय मिशन मून यानी चंद्रयान -3 सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड हो गया है। इसी के साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 इसरो द्वारा पूर्वनिर्धारित समय यानी 6 बजकर 04 मिनट पर चांद की सतह पर अपना पहला कदम रखा है।भारतीय अनुसंधान संगठन यानी इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय स्पेस एजेंसी को बहुत- बहुत बधाई दी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से बीते महीने 14 जुलाई को लॉन्च किया था। अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरने 14 दिनों तक काम करेंगे, जो चंद्रमा के 1 दिन के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *