फूलपुर से चुनाव लड़ेगें नीतीश कुमार;

 फूलपुर से चुनाव लड़ेगें नीतीश कुमार;

लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए पार्टी नेताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। लेकिन उनके चुनाव लड़ने का फैसला INDIA गठबंधन के मुंबई बैठक में लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री फूलपुर के अलावा बिहार की भी किसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

राजनीति की जानकारी रखने वाले लोग ये बात अच्छे से जानते है कि यूपी भाजपा का अभेद किला बन चुका है। पिछले 4 चुनावों के दौरान गैर-जाटव दलित और गैर यादव OBC वोटर पूरी तरह से भाजपा के साथ है। भाजपा के इसी समीकरण को ध्वस्त करने के लिए नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें कि इस सीट पर पटेल मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं और नीतीश कुमार भी इसी जाती से आते हैं। ऐसे में INDIA गठबंधन के नेता ये मान कर चल रहे हैं कि नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर वह भाजपा के समीकरण को ध्वस्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *