प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कविता भी प़ढ़ी। बता दें कि मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। आज 27 अगस्त को कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। आइए 10 प्वाइंट में जानते हैं कि पीएम मोदी ने ‘मन की बात’कार्यक्रम के 104वें एपिसोड में क्या कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान पर कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता बहुत बड़ी है। हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। चंद्रयान की सफलता ने बता दिया है कि सफलता के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों Women Scientists और Engineers सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। जब किसी देश की बेटियां इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है। जब सबका प्रयास लगा, तो सफलता भी मिली।कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज खेल-कूद एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हमारे युवा निरंतर नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। मैं आज मन की बात कार्यक्रम में एक ऐसे टूर्नामेंट की बात करुंगा जहां हाल ही में हमारे खिलाड़ियों ने देश का परचम लहराया है।