IMD ने जारी किया अलर्ट;

IMD ने जारी किया अलर्ट;

बीते दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया था। कई राज्यों में गर्मी और उमस ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। मानसून को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है कि यह एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। IMD का कहना है कि उत्तर भारत के क्षेत्रों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर-प्रदेश के लोगों को बारिश के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इन राज्यों में एक फिर से भीषण गर्मी और उमस के कारण पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दो सितंबर के बाद यहां बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। नार्थ-ईस्‍ट के राज्‍यों में आज हल्‍की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश होगी। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे क्षेत्रों में भी आज बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 19 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *