छत्तीसगढ़ में इन दिनों उमस से भरे मौसम का दौर चल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से अच्छी बारिश होने की आशंका जताई है। प्रदेश के कई जिलों में 4 सितम्बर को अच्छी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बनी हुई है। ऊपरी हवा के चक्रवात उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैले हुए है। जिसके असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि, 4 सितम्बर से पहले तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।