छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते लगातार नेताओं के दौरे जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हुए हैं। यहां नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल हुए। युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो वादे किए थे ये सभी वादे पूरे किए हैं, इनमें बिजली बिल हाफ करना हो या, बच्चों को अच्छी शिक्षा देना, हमने किसानों को उनका पूरा पैसा लौटाया। जबकि बीजेपी के लोग सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते हैं। जबकि हमारी सरकार प्यार बांटने का काम करती है।