IMD ने जारी किया अलर्ट;

IMD ने जारी किया अलर्ट;

 पिछले महीने देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही के बाद सितंबर में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बीते कई दिनों से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में तेज धूप खिल रही है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना भारी बारिश दर्ज की गई है। IMD ने अपडेट जारी करते हुए तालाब, नदी, कच्चे मकान और रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है। MD के मुताबकि बिहार, झारखंड, ओडिशा और मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में मानसून सक्रिय हो गया है इस कारण से बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि राजस्‍थान सहित उत्तरी राज्‍यों को अभी बारिश के लिए कम से कम दो दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है। सात से आठ सितंबर के बाद इन राज्यों में बारिश का दौर शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *