जब से केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर, 2023 तक संसद का स्पेशल सेशन बुलाए जाने कि घोषणा हुई है तभी से विपक्षी दल इसे लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस विशेष सत्र में एक देश-एक चुनाव संबंधित बिल ला सकती है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल अचानक से विशेष सत्र को बुलाए जाने के कारण सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे समय में जानकारी मिली है कि इस स्पेशल सेशन का आयोजन नए संसद भवन में किया जाएगा।