देश के 10 से ज्यादा राज्यों में होगी भारी बारिश:IMD ने जारी किया अलर्ट;

देश के 10 से ज्यादा राज्यों में होगी भारी बारिश:IMD ने जारी किया अलर्ट;

देश के कई इलाकों में सक्रिय मानसून की वजह से जोरदार बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपना ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें बुधवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।IMD के मुताबिक, बीते 24 घंटों में पूरे देशभर में सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबकि, विसावदर(सौराष्ट्र और कच्छ) में 30 सेंटीमीटर और राधनपुर (गुजरात) में 19 सेंटीमीटर बारिश हुई। IMD ने लोगों से जल भराव एवं कच्चे रस्ते वाले इलाकों में नहीं जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *