कनाडा में कुछ महीने पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला अभी तूल पकड़ा हुआ है। इसी बीच कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक की हत्या हो गई है। 20 सितंबर बुधवार की रात को पंजाब से भागे खालिस्तानी गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई है।
रात के समय सुक्खा को हमलावरों ने निशाना बनाया और 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। सुक्खा के हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। इस बात की पुष्टि लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक पेज से की गई है।खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके सुक्खा पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। बुधवार रात 9 बजे उसकी कनाडा के पीनीपेग सिटी में सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या की गई है। बता दें, सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श का राइट हैंड माना जाता था और वह खुफिया एजेंसी एनआईए की वांटेड लिस्ट में भी शामिल था।