12 राज्यों में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश:IMD ने जारी किया अलर्ट;

12 राज्यों में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश:IMD ने जारी किया अलर्ट;

इस बार मानसून की समय पर एंट्री हो गई है लेकिन विदाई में अभी समय लगेगा। बीते दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। आने वाले दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी, बिहार, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में झमाझम वर्षा की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात एवं मेघ गर्जन की संभावना है।

देश में बीते दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है। पूर्वोत्तर में भारी बारिश का दौर जारी है। यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड सहित में कई राज्यों में भारी बारिश होने से कुछ जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए है। अगले दो दिन इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड की तरफ पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गुजरात-राजस्थान समेत कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *