लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा को आज जोर का झटका लगा है। दरअसल तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK ने NDA से बाहर निकलने का एलान कर दिया है। पार्टी के इस कदम से एत तरफ जहां भाजपा को जोर का झटका लगा है। वहीं, AIADMK के समर्थकों ने पार्टी के इस फैसले का पटाख फोड़ के जश्न मनाया है। बता दें कि राज्य में 2021 में दोनों दलों के बीच गठबन हुआ था।तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। पार्टी के उपसमन्वयक केपी मुनुसामी ने इसका आधिकारिक एलान किया। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। अन्नाद्रमुक आज से भाजपा और एनडीए गठबंधन से सभी संबंध तोड़ रही है। भाजपा का राज्य नेतृत्व लगातार पिछले एक साल से हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव ईपीएस और हमारे कैडर के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।