एशियन गेम्स 2023: भारत ने जीता छठा गोल्ड;

 एशियन गेम्स 2023: भारत ने जीता छठा गोल्ड;

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय शूटिंग टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बाद एक मेडल जीत रही है। बुधवार को जहां भारतीय महिला खिलाडि़यों ने भारत की झोली में गोल्‍ड डाला था। वहीं आज गुरुवार को भारतीय पुरुष खिलाडि़यों ने गोल्‍ड पर निशाना साधा है। एशियन गेम्स के 5वें दिन सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा ने 10मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। ये भारत के लिए छठा गोल्ड मेडल है।एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 5वें दिन भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्‍वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा कांटे मुकाबले में चीन की पुरुष टीम को 1 अंक से हराकर गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा किया है। इस मुकाबले में भारत ने 1734 अंक हासिल किए हैं तो चीन ने 1733 अंकों के साथ सिल्‍वर मेडल पर संतोष करना पड़ा है। वहीं, वियतनाम ने 1730 अंकों के साथ ब्रांज मेडल जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *