कांग्रेस की भरोसा यात्रा कल से;

कांग्रेस की भरोसा यात्रा कल से;

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज २ अक्टूबर को दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस की भरोसा यात्रा अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होगी। पहले दिन यात्रा लखनपुर के ग्राम लटोरी तक जाएगी। यात्रा राजीव भवन से घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन चौक, बिलासपुर चौक होते हुए ग्राम लटोरी लखनपुर पहुंचेगी।

गौरतलब है कि भरोसा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव 2 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से एक साथ अंबिकापुर पहुचेंगे। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कांग्रेस भरोसा यात्रा के लिए उपमुख्यमंत्री सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी भी हैं।

यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारियां की है। यात्रा में दोपहिया और चारपहिया वाहन बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। इस मुख्य यात्रा के अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी की कांग्रेस भरोसा यात्रा चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *