केंद्र की मोदी सरकार ने त्यौहारों से पहले देश के आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार (4 अक्टूबर) को बड़ा फैसला करते हुए घोषणा किया कि उज्जवला योजना के लाभार्थी की सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की जाएगी। बता दें कि इससे पहले सरकार ने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर LPG में 200 रुपये कटौती की घोषणा थी।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान कहा कि PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। हमने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर रसोई गैस के सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करके की थी। ये कीमत घटकर 1100 से कम होकर 900 रुपये हो गई। वहीं, अब उज्जवला योजना के लाभार्थी के 700 रुपये में गैस मिलने लगा था। उज्जवला योजना के लाभार्थी की बहनों की अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर 600 रुपये में मिलेंगे।