अगर आपके पास भी 2,000 रुपए के नोट हैं। इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज (7 अक्टूबर, 2023) आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे। यदि आप आज इन्हें जमा करने या बदलवाने में असफल रहते हैं, तो फिर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 19 मई को इन गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था और इनकी वापसी के लिए 30 सितंबर 2023 तक सुविधा दी थी। बाद में डेडलाइन खत्म होने से पहले इस लास्ट को बढ़ा दिया गया, जो आज समाप्त हो रही है।