हमास ने इजरायल पर दागे 5000 रॉकेट;

हमास ने इजरायल पर दागे 5000 रॉकेट;

फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह द्वारा गाजा पट्टी से बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी हमले के बाद इजरायल और हमास एक बार फिर युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। हमास ने नाकाबंदी वाले इलाके से 5,000 रॉकेट दागे जाने का दावा किया था। मिसाइल हमलों में एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह पूरे इज़राइल और यरूशलेम के विवादित शहर तक सायरन बजने लगे। इसके बदले में इजरायल ने हमास को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। हमास के बंदूकधारियों ने परिधि पर इजरायली कस्बों और गांवों की ओर जमीनी घुसपैठ की है। हमास के रॉकेट हमले के जवाब में इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकानों पर हमला कर जवाब दिया।इजरायल की डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि कट्टरपंथियों ने इजरायल में घुसपैठ की। इतना ही नहीं हमास की तरफ से रॉकेट दागे गए हैं। इस बीच, इजरायल ने इलाके के निवासियों को घर में रहने की अपील की है। इजरायल ने हमास पर रॉकेट फायरिंग के आरोप भी लगाए हैं। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने गाजा पट्टी के लोगों को घर में रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *