Vivo पर ED की बड़ी कार्रवाई;

Vivo पर ED की बड़ी कार्रवाई;

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को कंपनी से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक चाइनीज नागरिक भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने इन लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग PMLA केस में अरेस्ट किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में बीते वर्ष फरवरी में जांच शुरू की थी। ईडी ने अपने आरोप में कहा है कि चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भारत में टैक्स से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये ‘गैरकानूनी’ तरीके से चीन में भेजा था।प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को गुआंगवेन क्यांग उर्फ एंड्रयू कुआंग ( चीनी नागरिक ),लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हरिओम राय और चार्टेर अकाउंटेंट राजन मलिक और नितिन गर्ग को गिरफ्तार किया है। ईडी ने इस कार्रवाई में 10 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी भी जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *