अब टाटा भारत में देशी और विदेशी बाजारों के लिए बनाएगा एप्पल आईफोन;

अब टाटा भारत में देशी और विदेशी बाजारों के लिए बनाएगा एप्पल आईफोन;

टाटा ग्रुप अब एप्पल आईफोन का उत्पादन भारत में करेगा। ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कंपनी के साथ टाटा ग्रुप की डील को मंजूरी मिल गई है। टाटा ढाई साल के अंदर भारतीय बाजार और वैश्विक बाजार के लिए भारत में ही आईफोन बनाना शुरू कर देगा। केंद्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि टाटा ग्रुप ढाई साल के भीतर भारतीय बाजार और वैश्विक बाजार के लिए देश में ही एप्पल आईफोन बनाना चालू कर देगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 तक विस्ट्रॉन इस फैक्ट्री में करीब 1.8 बिलियन डॉलर के मूल्य के बराबर एप्पल आईफोन का उत्पादित करेगी। टाटा, विस्ट्रॉन की इस फैक्ट्री में वैश्विक मार्केट के आईफोन 15 बनाएगी।गौरतलब है कि कैलिफोर्निया की टेक कंपनी एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज 12 सितंबर को लॉन्च किया था। इस सीरीज को वंडरलस्ट इवेंट में लॉन्च किया गया था। एप्पल ने पहली बार चार्जिंग के लिए टाइप-C पोर्ट दिया है। कंपनी ने वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 भी पेश की। इस बार आईफोन-15 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। आईफोन-15 और 15 प्लस में A16 बायोनिक चिप दी गई है। वहीं, आईफोन-15 प्रो और प्रो मैक्स में A17 प्रो चिप मिलेगी। प्रो मॉडल्स की बॉडी में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *