नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 141 की मौत;

नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 141 की मौत;

नेपाल में शुक्रवार रात आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं। इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इतनी मौतों की वजह ये है कि जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों में सो रहे थे। लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया। यदि यह दिन में आता तो थोड़ा काम नुकसान होता। शक्तिशाली भूकंप से दिल्ली, लखनऊ, पटना सहित भारत तक की इमारतें हिल गईं।जाजरकोट से काठमांडू करीब 500 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप आने के बाद काठमांडू में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 रही थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नेपाल के इस इलाके में दर्जनों घर ढह गए। इस भूकंप से अब तक 128 की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग मलबे में दब गए। संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *