दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 700 पहुंचा;

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 700 पहुंचा;

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस ग्रुप IQAir के रियल टाइम डेटा के मुताबिक, रविवार सुबह 11:45 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 701 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 7.30 बजे दिल्ली का AQI 483 था।

वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर शामिल हैं। इनमें दिल्ली टॉप पर है, जबकि कोलकाता (AQI 206) तीसरे और मुंबई (AQI 162) पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान का लाहौर शहर दूसरे नंबर पर है।

दिल्ली में पिछले चार दिनों से हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने X पर बताया कि 6-12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए भी ऑनलाइन क्लास करने पर विचार हो रहा है। इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने 3 और 4 नवंबर को स्कूल बंद करने का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *