एजुकेशन-टेक्नोलॉजी कंपनी बायजूस को 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 2,250 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जबकि एक साल पहले कंपनी को 2406 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। हालांकि, कंपनी की इनकम ₹1,552 करोड़ से बढ़कर ₹3,569 करोड़ हो गई रही।
बायजूस ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है। फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने में देरी सहित कई अन्य कारणों से कंपनी रेगुलेटरी जांच के घेरे में है।
फाउंडर और CEO बायजू रवींद्रन ने कहा,’उठापटक से भरे फाइनेंशियल ईयर 2022 ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। इस साल हमने 9 एक्विजिशन किए हैं, जो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी भारत में एजुकेशन टेक्नोलॉजी की पोटेंशियल को हाइलाइट करता है।
कोरोना महामारी के बाद दुनिया में बहुत कुछ बदला है, यह हमें बहुत कुछ सिखा गया है। आने वाले सालों में बायजू सस्टेनेबल और प्रॉफिटेबल ग्रोथ के साथ आगे बढ़ेगा।’