इलेक्टोरल बॉन्ड की 29वीं किश्त को सरकार की मंजूरी:6 नवंबर से बिक्री शुरू होगी;

इलेक्टोरल बॉन्ड की 29वीं किश्त को सरकार की मंजूरी:6 नवंबर से बिक्री शुरू होगी;

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने शनिवार (4 नवंबर) को चुनावी बॉन्ड की 29वीं किश्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। इसकी बिक्री 6 नवंबर को ओपन होगी।

यह फैसला तब आया है, जब राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव प्रचार चल रहा है। इन राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक वोटिंग है। जबकि काउंटिंग 3 दिसंबर को होगी।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जरूरत पर ही सवाल उठाया है। 5 जजों की बेंच ने 4 याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है और चुनाव आयोग से सभी दलों की फंडिंग का ब्योरा मांगा है।

वित्त मंत्रालय ने बयान दिया है कि “सरकार ने बिक्री के 29वें चरण में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को 29 ब्रांच के जरिए 6 से 20 नवंबर तक चुनावी बॉन्ड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *