मिजोरम की 40 सीटों पर वोटिंग;

मिजोरम की 40 सीटों पर वोटिंग;

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य में सुबह 9 बजे तक करीब 17% मतदान हो चुका है। राजधानी आइजोल में अब तक 15.39% वोटिंग हो चुकी है। खोजोल में सबसे ज्यादा 27.22% मतदान हुआ।

गर्वनर हरि बाबू कंभमपति ने आइजोल साउथ में सुबह 8:15 बजे वोटिंग की। मुख्यमंत्री जोरमथंगा सुबह 7 बजे के करीब वोट डालने आए थे मगर EVM मशीन में खराबी के चलते लौट गए। चार घंटे बाद वापस आकर उन्होंने वोट डाला

वहीं, मिजोरम कांग्रेस के अध्यक्ष लालसावता ने दावा किया कि मिजोरम में हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हम 22 सीट जीतने जा रहे हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष और आइजोल नॉर्थ-III से पार्टी के उम्मीदवार के सपडांगा ने आज सुबह अपना वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *