शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (8 नवंबर) को मामूली तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 64,975 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 36 अंक की तेजी रही, यह 19,443 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज रिकॉर्ड 20,000 करोड़ रुपए के बॉन्ड जारी करने जा रही है। इस पूंजी के जरिए कंपनी 5जी नेटवर्क मजबूत करने के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस का विस्तार करेगी।
रिलायंस के रुपी-डोमिनेटेड बॉन्ड का बेस साइज 10,000 करोड़ रुपए है। इसमें इतनी ही रकम के रिटेन सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी है। 10 साल में मैच्योर होने वाले इन बॉन्ड्स की नीलामी गुरुवार को होगी। रेटिंग कंपनियों- क्रिसिल और केयरएज ने स्टेबल आउटलुक के साथ इसे ‘AAA’ रेटिंग दी है।