जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए लेप्चा पहुंचे PM मोदी;

जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए लेप्चा पहुंचे PM मोदी;

हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली मना रहें हैं। दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंनेे मिलिट्री की जैकेट और टोपी लगा रखी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 9 सालों से दिवाली के मौके पर जवानों के साथ होते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 10 वीं बार दिवाली बार के मौके पर जवानों के बीच पहुंचे हैं। बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वह हर दिवाली के मौके पर जवानों बीच में होते हैं। प्रधानमंत्री इस बार दिवाली मनाने के लिए हिमाचल के लेपचा पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी हैं।लेप्चा जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्विट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकमानाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट कर लिखा कि देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *