मौसम: अगले 24 घंटे में गिरेगा तापमान;

मौसम: अगले 24 घंटे में गिरेगा तापमान;

 मौसम का मिजाज अगले 24 घंटों में बदलने जा रहा है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत का तापमान गिर जाएगा। इसके साथ ही कड़ाके की सर्दी भी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया है मौसम भले ही उत्तर भारत में शुष्क है लेकिन पहाड़ी इलाकों बर्फ गिरने से मैदान में कोहरा और धूप की कमी से सर्दी बढ़ेगी। दिल्ली का तापमान दस, उत्तर प्रदेश का 14 और पहाड़ से सटे मैदानी इलाकों में न्यूनतम 11 डिग्री तापमान होने की आशंका है।अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम के साथ ही साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी दिन और रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में नवंबर बीतने के करीब है लेकिन तापमान नहीं गिरा है। राजस्थान में तापमान 30 डिग्री के नीचे नहीं गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका मख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ की कम तीव्रता और आवृत्ति को माना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *