अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से मात देकर वर्ल्ड चैंपियन की ट्राफी अपने नाम कर ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल मुकाबल में कुछ खास नहीं कर पाई नतीजतन भारत को करारी हार मिली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, इस दौरान उन्होंने तेज गेदबाज और पूरे विश्व कप में सबसे सफल गेंदबाज मुहम्मद शमी को गले लगाया। जिसके बाद शमी भावुक हो गए।