जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6% जीडीपी दर्ज की:अनुमान से बेहतर रहा प्रदर्शन;

जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6% जीडीपी दर्ज की:अनुमान से बेहतर रहा प्रदर्शन;

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर आई है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के शानदार परफॉरमेंस के साथ आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6 प्रतिशत रही। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत थी। कृषि क्षेत्र में मंदी के बावजूद यह आंकड़ा काफी शानदार माना जा रहा है। सांख्यिकी मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर उच्च सरकारी व्यय ने विकास की गति बरकरार रखा। कृषि क्षेत्र पर अनियमित मानसून की मार के कारण दूसरी तिमाही की वृद्धि पहली तिमाही की 7.8 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ी कम है। 2023-24 की पहली छमाही के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर अब 7.7 प्रतिशत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *