IMD का अलर्ट जारी: दो दिनों तक लगातार होगी बारिश;

IMD का अलर्ट जारी: दो दिनों तक लगातार होगी बारिश;

एक अवदाब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 3 दिसंबर से प्रदेश में बादल आने और बारिश शुरू होने की संभावना है। पहले दक्षिण छग और उसके बाद धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढऩे की संभावना है। मध्य छग में 4-6 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में दक्षिण हरियाणा और उसके आसपास फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 2 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बंगाल की खाड़ी से हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *