बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव वाला क्षेत्र अब उच्च दबाव में बदल रहा है, जो चक्रवाती तूफान का संकेत है। बंगाली की खाड़ी में बना दवाब अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है जो अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के तटों को छू लेगा। बता दें कि बीते 24 घंटों में 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुका है। इसको देखते हुए आंध्र प्रदेश में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कृष्णा जिले के कलेक्टर पी राजाबाबू ने बताया कि प्रशासन ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश मछलीपट्टनम को छूने वाले चक्रवाती तूफान मिचौंग की अधिकतम रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के मछुआरों को समुद्र, नदी या बैकवाटर में नहीं जाने की सलाह दी है, और किसानों को तुरंत पकी हुई फसलों की कटाई करने के लिए कहा गया है।