चार राज्यों में मतगणना शुरू;

चार राज्यों में मतगणना शुरू;

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र फिर घर पर कराए गए वोटों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी। मिजोरम की भी मतगणना आज ही होनी थी लेकिन ईसाइयों की प्रार्थना का दिन होने के कारण सोमवार यानी 4 दिसंबर को मतगणना होगी।

विधानसभा चुनाव की शुरुआत 7 नवंबर को हुई थी। मिजोरम और छत्तीसगढ़ में सबसे पहले वोट डाले गए थे। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान हुआ। 25 नवंबर को राजस्थान का चुनाव हुआ था। 30 नवंबर को तेलंगाना में मतदान चुनाव हुआ था। मिजोरम में 80.66 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 76.31 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 76.22 प्रतिशत, राजस्थान में 74.96 प्रतिशत और तेलंगाना में 70.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *