बंगाली की खाड़ी से बना साइक्लोन मिचौंग आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर लिया है।अब इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव तेलंगाना पर भी दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग, तेलंगाना में अगले दो दिनों तक भारी बारी की चेतावनी जारी की है। IMD ने उत्तर और दक्षिण तेलंगाना के कई इलाकों में मंगलवार को अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने मुलुगु और भद्राद्रि कोठागुडेम जिलों में रेड अलर्ट और सूर्यापेट, महबुबाबाद, वारंगल और हनमकोंडा में ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।अधिकारियों ने बताया कि भद्राद्रि कोठागुडेम और मुलुगु में एनडीआरएफ की एक-एक टीम भेजी गई है। उन्होंने आगे कहा कि हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही जोरदार बारिश जारी है, जबकि कुछ इलाकों में सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बापटला के तटों से टकराने के बाद अब नेल्लोर और मछलीपट्टनम की ओर बढ़ रहा है। इन इलाकों में 90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है।