तमिलनाडु में तूफान मिचौंग ने मचाई तबाही, मौत का आंकड़ा 11 के पार पहुंचा;

तमिलनाडु में तूफान मिचौंग ने मचाई तबाही, मौत का आंकड़ा 11 के पार पहुंचा;

तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग ने तबाही मचा दी है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सोमवार को हुई भारी बारिश की वजह से सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर प्रदेश के कई शहरों में प्रशासन ने डीडीआरटी टीम का गठन किया है। रेस्क्यू के लिए बनाई गई टीमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों को बचा चुकी हैं। वहीं, राज्य के निचले इलाकों से लगभग 200 से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *