वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 32वें स्थान पर हैं, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और संगीतकार टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं। इनके अलावा फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में तीन अन्य भारतीय महिलाएं को भी जगह दी है। वित्त मंत्री के अलावा एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक 60), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक 70), और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ (रैंक 76) अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।