बीसीसीआई की ओर से आज शनिवार 9 दिसंबर को मुंबई में महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियंस, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स सभी 5 फ्रेंचाइजी अपने खाली स्लॉट के हिसाब से बोली लगाएंगी। इस मिनी ऑक्शन में 61 विदेशी समेत कुल 165 खिलाडि़यों हिस्सा लेंगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा 30 खिलाडि़यों की किस्मत चमक सकती है।