विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ;

विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ;

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को अपने पद की शपथ लेंगे। आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, पुन्नू लाल मोहले, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी और भैया लाल राजवाड़े मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। विष्णुदेव साय ने आगे कहा, “मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *