महाराष्ट्र में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे: कई ट्रैने  प्रभावित ;

महाराष्ट्र में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे: कई ट्रैने प्रभावित ;

महाराष्ट्र में रविवार शाम को एक ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना मुंबई डिवीजन में डाउन मेन लाइन पर कसारा से टीजीआर-3 डाउन लाइन सेक्शन के बीच 18.31 बजे हुई है। इस हादसे की वजह से कसारा से इगतपुरी सेक्शन के डाउन सेक्शन में मेल एक्सप्रेस और सेंट्रल लाइन प्रभावित हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद दुर्घटना राहत ट्रेन को कसारा के लिए रवाना किया गया। इसकी जानकारी मध्य रेलवे ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *