बिहार, एमपी, यूपी समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सवेरे और शाम लोगों को सर्द हवाएं काफी परेशान कर रही है। बात राजस्थान की करें तो यहां दिन अच्छी धूप निकलने के कारण लोगों तो राहत मिलती है लेकिन शाम होते होते कंपकंपी बढ़ जाती है। जो लोग शाम को कहीं निकलते हैं या उन्हें ड्यूटी के कारण कहीं जाना होता है उन्हें रात को लौटते वक्त ठिठुरन महसूस होती है। कुछ राज्यों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण यूपी और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिस वजह से पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र काफी प्रभावित होने की संभावना है।