संसद में उत्पात मचाने वाला एक और शख्स हुआ गिरफ्तार;

संसद में उत्पात मचाने वाला एक और शख्स हुआ गिरफ्तार;

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छठे आरोपी महेश कुमावत को आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महेश को आज ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा और जिसमें पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए उसकी हिरासत की मांग कर सकती है। बता दें कि ललित झा और महेश ने गुरुवार को कर्तव्य पथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। दोनों को जांच के लिए स्पेशल सेल ले जाया गया।इस हमले के मास्टरमाइंड ललित झा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अब महेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जब स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही थी तभी कैलाश की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लिया गया। इस साजिश के पीछे का मास्टरमाइंड ललित झा, महेश और कैलाश के साथ संसद के बाहर मौजूद था। दोनों को अब पुलिस ने पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। महेश ने ‘भगत सिंह फैन पेज’ नामक एक फेसबुक समूह के माध्यम से झा और अन्य लोगों के साथ संवाद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *