पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर:

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर:

उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने मौसम में सर्दी की रफ़्तार और तेज कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में फ्रिज जैसी ठंडी हवाओं से लोगों का बहुत बुरा हाल है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, एमपी सहित कई राज्यों में आज घने कोहरे की चादर देखने को मिली। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को तो दिल्ली में सर्दी ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मौसम की सबसे ठंडे दिन की शुरुआत आज शुक्रवार को हुई। तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शिमला से भी कम रहा। तापमान में और गिरावट आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की परत छा गई है। जैसे ही दिल्ली में तापमान गिर रहा है, लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *