जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में गलन और ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे के चपेट में है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड के साथ ही राज्य के कई शहरों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। सूबे के शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है।मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार (21 दिसंबर) की सुबह 5 बजे 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, आज पूरे दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सहित यूपी-बिहार राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका जताई है।