भारतीय नौसेना में आज स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल को शामिल किया गया;

भारतीय नौसेना में आज स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल को शामिल किया गया;

भारतीय नौसेना में आज स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल को शामिल किया गया। यह समुद्र में भारत के लिए एक प्रहरी के तौर पर काम करेगा। आईएनएस इंफाल विस्तारित दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागने की क्षमता से लैस है। आज मुंबई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इसे शामिल किया गया।रक्षा क्षेत्र में आज का दिन भारत के लिए तब यादगार बन गया जब आईएनएस इंफाल युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इसकी कमीशनिंग मुंबई डॉकयार्ड में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। आईएनएस इंफाल युद्धपोत पश्चिमी नेवी की कमान का हिस्सा बना है। इस युद्धपोत की सबसे खास बात यह है कि ये नए स्टील्थ गाइडेड मिसाइलों से लैस है। आईएनएस इंफाल युद्धपोत को सतह से सतह पर मार करने वाली 8 बराक, 16 ब्रह्मोस एंटीशिप मिसाइलों, सर्विलांस रडार, 76 एमएम रैपिड माउंट गन और एंटी सबमरीन टॉरपीडो से लैस किया गया है। भारत सरकार द्वारा उठाया गया है कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल के दिनों में इंडियन ओसियन में पड़ोसी देश चीन की घुसपैठ बढ़ती जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *