देश में मौसम का हाल;

देश में मौसम का हाल;

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, कई राज्य कोहरे की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार के इन सभी राज्यों में ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। बुधवार को दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में कोहरे के कारण कई जगब विजिबिलिटी शून्य थी। जिसका असर उड़ानों पर भी देखा गया और दिल्ली आने वाले कई फ्लाइट्स को जयरपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस कारण कई शहरों में स्कूल-कॉलेज या तो बंद कर दिया गया है या उनकी टाइमिंग बदलाव किया गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने केआसार हैं। IMD के मुताबिक दिल्ली में नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दो दिन ऑरेंज और बाकी दो दिन घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *