देश में मौसम का हाल ;

देश में मौसम का हाल ;

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, और हिमाचल प्रदेश में पारा बेहद कम हो गया है। अल सुबह और रात के वक्त बढ़े हुए घने कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। इसके साथ ही, नए साल के मौके पर दिल्ली, यूपी सहित कई प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की भविष्याणी के अनुसार, उत्तर पश्चिम और मध्य भारतीय प्रदेशों में आगामी दो दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, यूपी, और उत्तरी राजस्थान में आने वाले दो दिनों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान की बात करें तो, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी यूपी, और उत्तरी राजस्थान में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, दक्षिण राजस्थान, और उत्तरी एमपी के इलाकों में यह 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *