जापान: एक ही दिन में भूकंप के 155 झटकों से कांपा जापान;

जापान: एक ही दिन में भूकंप के 155 झटकों से कांपा जापान;

जापान में नए साल की शुरुआत भूकंप के साथ हुई और वो भी एक से ज़्यादा। पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। बाद में इसके 7.6 तीव्रता के होने की पुष्टि हुई। यह भूकंप जापान में इशिकावा के अनामिज़ु से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। पर जापान में सिर्फ यह एक ही भूकंप नहीं आया। भूकंप के इस तेज़ झटके के बाद भी जापान में कई भूकंप के झटके आए।जापान में सोमवार को पहले भूकंप के आने के बाद लोग संभले भी नहीं थे कि भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया। जापान में एक ही दिन में भूकंप के 155 झटके आए और इशिकावा में अनामिज़ु और आसपास के इलाकों को दहला दिया। इस बात की जानकारी जापान के मौसम विभाग ने दी। एक ही दिन में इतने ज़्यादा भूकंप आने का यह एक रिकॉर्ड है।

जापान में भूकंप प्रभावित क्षेत्र के आसपास के कई इलाकों में सुनामी का खतरा अभी भी बरकरार है। सोमवार से ही लहरों में तेज़ी शुरू हो गई थी और अभी भी सुनामी का खतरा टला नहीं है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुनामी आने पर 5 मीटर तक ऊंची लहरें आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *