नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। पिछले 20 दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का अब घने कोहरे के साथ लोगों के लिए हालात और मुश्किल कर रही है। लेकिन अभी ये कुछ नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 5 से 11 जनवरी के बीच तापमान में भयंकर गिरावट होने और शीतलहर संभावना जताई है। IMD ने 5 से 11 जनवरी तक तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है, जिससे की उत्तर भारत के कई राज्यों में गंभीर शीत लहर की स्थिति पैदा होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।