मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक का शुभारंभ: PM मोदी 12 जनवरी को देंगे सौगात

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक का शुभारंभ: PM मोदी 12 जनवरी को देंगे सौगात

मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) ब्रिज जनवरी महीने में आम जनता के लिए खुल जाएगी। एमटीएचएल ब्रिज का शुभारंभ 12 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एमटीएचएल ब्रिज देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसके अलावा यह देश का ऐसा पहला पुल है, जो ‘ओपन रोड टोलिंग’ (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा से लैस है। इसके साथ ही ओपन टोलिंग सिस्टम की वजह से टोल भरने के लिए वाहनों को पुल पर रोकने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *