देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य कोल्ड डे से ठिठुर रहे है। दिल्ली में जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कोहरे के कारण लोगों का बहुत बुरा हाल है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है। इसके चलते रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में कड़ी सर्दी झेल रही जनता को अभी और ठंड झेलनी पड़ेगी। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड और बढ़ने वाली है।