प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उन्हें मालदीव के मंत्रियों के द्वारा ट्रोल करने पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उन्हें मालदीव के मंत्रियों के द्वारा ट्रोल करने पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उन्हें मालदीव के मंत्रियों के द्वारा ट्रोल करने पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने आज राजदूत राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया। विदेश मंत्रालय की तरफ से तलब किए जाने के बाद शाहीब साउथ ब्लॉक में मौजूद विदेश मंत्रालय कार्यालय पहुंचे। बता दें कि अब तक इस मामले में मालदीव ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।वहीं, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत के समर्थन में मोहम्मद मुइज्जू सरकार को जमकर घेरा और माफी मांगने का सुझाव दिया है। वहीं, मालदीव के इस हरकत के बाद भारत में #boycottmaldives ट्रेंड करने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *